सब्जी-भाजी के साथ मूंगफली और शकरकंद की खेती से बढा महिलाओं का  आत्मविश्वास

सब्जी-भाजी के साथ मूंगफली और शकरकंद की खेती से बढा महिलाओं का  आत्मविश्वास

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत आदर्श गोठान सोहगा  में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सब्जी भाजी के साथ ही मूंगफली, शकरकंद और जिमीकंद की खेती की है। गोठान में खेती लहलहा रही है इसे देख अच्छी आमदनी मिलने की उम्मीद है जिससे बाड़ी विकास के प्रति महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

संतोषी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गोठान में बारिश से पहले टमाटर, बैगन, बरबट्टी मिर्ची की खेती की गई थी। अब करेला लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 25-25 डिसमिल में शकरकंद, जिमीकंद की खेती की गई है। पौधों के विकास से अच्छी उपज होने की उम्मीद है। इसके साथ ही मुर्गी पालन और बटेर पालन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आधुनिक पद्धति से मुर्गी पालन हेतु थ्री टियर केज भी यहाँ स्थापित किया गया है जिसमे विगत 4 सितंबर 2021 को 250 उन्नत किस्म के लेयर बर्ड दिया गया है। अब मुर्गियों ने अंडा देना भी शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सुराजी गांव योजना के तहत गोठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित कर समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ किया जा रहा है। गोठानों में बाड़ी विकास एवं चारागाह विकास के लिए प्रत्येक गोठान में दो-दो बोर किया गया है। इसके साथ ही रीपा के तहत औद्योगिक इकाईयां भी स्थापित की जा रही है।