Advertisement

राजधानी रायपुर में बैंकिंग व्यवस्था को झकझोर देने वाला एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया

राजधानी रायपुर में बैंकिंग व्यवस्था को झकझोर देने वाला एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में बैंक के ही एक कर्मचारी पर ग्राहक की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) तुड़वाकर करीब 14.97 लाख रुपए की हेराफेरी करने का आरोप लगा है।

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने बैंक के उप प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का नाम सुषमा कुमार बताया जा रहा है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

गंज थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला सुषमा कुमार का खाता एक्सिस बैंक की देवेंद्र नगर शाखा में है।

आरोप है कि बैंक के उप प्रबंधक कुलदीप सिंह ने 17 जुलाई को फर्जी कस्टमर रिक्वेस्ट फॉर्म का इस्तेमाल कर खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदल दिया। यह पूरा काम ग्राहक की जानकारी और सहमति के बिना किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

मोबाइल नंबर बदलने के बाद आरोपियों ने बैंकिंग एप के जरिए खाते तक पहुंच बना ली। इसके बाद ग्राहक की 14.40 लाख रुपए से अधिक की एफडी को समय से पहले बंद कर दिया गया। एफडी की राशि बचत खाते में जमा होने के बाद अन्य रकम को मिलाकर कुल 14.97 लाख रुपए एक निजी फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

जांच में पता चला है कि यह रकम गुढ़ियारी स्थित इंडियन सेल्स के खाते में भेजी गई थी, जिसका संचालन योगेश येडे करता है। इसके बाद चेक और एटीएम के जरिए पूरी राशि निकाल ली गई।

7 अगस्त को हुआ मामलें का खुलासा

इस पूरे मामले का खुलासा 7 अगस्त को हुआ, जब पीड़ित महिला बैंक पहुंचीं। खाते की जानकारी लेने पर उन्हें गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधन को शिकायत दी।

बैंक की आंतरिक जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद शाखा प्रबंधक ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक के उप प्रबंधक कुलदीप सिंह और इंडियन सेल्स के संचालक योगेश येडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अब बैंक रिकॉर्ड, चेक और एटीएम ट्रांजेक्शन की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन शामिल था।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM