Advertisement

अमृतलाल अग्रवाल ने जिला प्रशासन को सौंपा की 21 नग पंखा

अमृतलाल अग्रवाल ने जिला प्रशासन को सौंपा की 21 नग पंखा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर/स्वास्थ्य सुविधाओं से परिपूर्ण विश्व की पहली लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन में 26 सितम्बर को आएगी जो 13 अक्टूबर 2021 तक अपनी सेवाएं जिले को प्रदाय करेगी। इस अवधि में जिला प्रशासन सूरजपुर के द्वारा शिविर के माध्यम से लाइफ लाइन एक्सप्रेस की सेवाएं जिलेवासियों को सुगमता से प्राप्त हो सके इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के द्वारा लाइफ लाइन एक्सप्रेस की स्वास्थ्य सुविधाओं को जिले के जन-जन तक पहुंचाया जा सके इस हेतु समाजसेवी लोग, संस्थाओं एवं व्यापारिक नागरिकों से सहयोग की अपील की थी।
इस क्रम में आज जनसंवाद कक्ष में श्री अमृतलाल अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल समाज ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस के लिए 21 नग पंखा जिला प्रशासन को प्रदाय किया। कलेक्टर ने सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर एसडीएम रवि सिंह, तहसीलदार ऋचा सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM