Advertisement

गोहरापदर मंडल के भा.ज.यु.मो.के अध्यक्ष गोवर्धन मरकाम ने सड़क स्वीकृति हेतु सांसद चुन्नीलाल साहू को सोंपे आवेदन

गोहरापदर मंडल के भा.ज.यु.मो.के अध्यक्ष गोवर्धन मरकाम ने सड़क स्वीकृति हेतु सांसद चुन्नीलाल साहू को सोंपे आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भूपेंद्र कुमार साहू: गरियाबंद: महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू गरियाबंद जिले के दौरे पर रहे , जिसमें जनता ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
गोहरापदर मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष गोवर्धन मरकाम ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया एवं आवेदन पत्र प्रस्तुत किए।
जिसमें गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत मैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबनमाल से नांगझेर उड़िसा बार्डर तक कच्चा सड़क है जो कि आज पर्यंत किसी भी योजना के तहत स्वीकृति नहीं मिली है, जिसके कारण आवागमन में ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , बरसात के दिनों में ग्रामीण सही समय में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
एवं स्कूली छात्र छात्राओं को आने जाने में भी असुविधा एवं ग्रामीणों को राशन लाने ले जाने हेतु असुविधा होने की आवेदन पत्र में उल्लेख किया गया है।
सांसद महोदय जी से मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण स्वीकृति हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है।
जिसमें सांसद चुन्नीलाल साहू जी ने जल्द से जल्द स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57