Advertisement

परिजनों की उपस्थिति में दिवंगत सदस्य की स्मृति पौधा लगाकर विधायक विकास उपाध्याय दे रहे सादर “हरितांजली”

संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कोरोनाकाल के दिवंगतों की स्मृति में कर रहे हैं पौधरोपण

परिजनों की उपस्थिति में दिवंगत सदस्य की स्मृति पौधा लगाकर विधायक विकास उपाध्याय दे रहे सादर “हरितांजली”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

26 सितम्बर,रविवार/रायपुर कोरोना काल में रायपुर पश्चिम से दिवंगत हुए दिव्य आत्माओं की स्मृति में संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण कर रहे हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में लगातार विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता पौधा लगा कर दिवंगत आत्माओं को “हरितांजली” दे रहे हैं। “हरितांजली” कार्यक्रम के बारे में विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि पौधारोपण के इस कार्यक्रम में हम दिवंगत सदस्य के परिजनों के द्वारा बताए गए स्थान पर उनके बताए गए पौधे का रोपण परिवारजनों की उपस्थिति में करते हैं तथा पौधा लगाने के बाद हम उस पौधें के देख-रेख की जवाबदारी भी उसी परिवार को देते हैं ताकि वे अपनत्व की भावना के साथ पौधें का रखरखाव कर सकें। “हरितांजली” के इस कार्यक्रम में आज रायपुर पश्चिम के गुढ़ियारी क्षेत्र में पौधारोपण किया गया जिसमें स्व. कमल साहू,स्व. शशिप्रभा जी,स्व. रमेश शर्मा,स्व. लॉरेंस सेंटियागो, स्व. मिथलेश्वरी योगी,स्व. आशाराम यादव,स्व. कैलाश गोयल,स्व. मदनलाल जंघेल,स्व. संजू जंघेल,स्व. संपतलाल गाँधी,स्व. संजय चरणवंशी कहार,स्व. राजकुमार शर्मा,स्व. राजेश यदु,स्व. मंजू जैन,स्व. रामस्नेही तिवारी,स्व. डॉ. सरोज खेमका,स्व. जुगलकिशोर अग्रवाल,स्व. आनंद गोयनका,स्व. राजेन्द्र शर्मा,स्व. शांतिदेवी शर्मा,स्व. कृष्णा शर्मा,स्व. संतोष जैस,स्व. रितेश जालान,स्व. राधिका माहेश्वरी,स्व. नीतिकर साहू,स्व. शिला बाई जंघेल,स्व. नासरीन फातिमा,स्व. जनार्दन दीवान की स्मृति में पौधा लगाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47