Advertisement

महात्मा गांधी जैसा इंसान दुबारा धरती पर पैदा नहीं हो सकता- राजेंद्र तिवारी

महात्मा गांधी जैसा इंसान दुबारा धरती पर पैदा नहीं हो सकता- राजेंद्र तिवारी
राजपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेसियों ने मनाई इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी जैसा व्यक्ति दुबारा पैदा नहीं होगा इस धरती पर ऐसे इंसान बहुत कम पैदा होते हैं जो अपनी पूरी जिंदगी दूसरों के लिए निछावर कर देते हैं महात्मा गांधी ऐसे ही लोगों में थे उन्होंने सत्य अहिंसा की जो लड़ाई लड़ी उसका कोई दूसरा सानी नहीं है इसी तरह से शास्त्री जी भी बेहद कर्मठ और सादगी पसंद इंसान थे उनकी मिसाल इमानदारी के लिए दी जा सकती है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी सत्यऔ अहिंसा कि राह पर अपनी पूरी जीवन चलते रहे इस मार्ग की सारी बाधाओं को होने आसानी से पार किया था और उन्होंने अहिंसा का जो पाठ पूरी दुनिया को पढ़ाया उसकी लोहा आज भी पूरा विश्व मानता है लाल बहादुर शास्त्री जी उन प्रधानमंत्रियों में से थे जिन्होंने समूचे देश के समक्ष कई आयाम स्थापित किए और एक अलग पहचान बनाई उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था जब देश में अकाल की स्थिति थी तो उन्होंने देश के किसानों के साथ अन उत्पादन के क्षेत्र में एक नई पहचान देश को दी इन दोनों महापुरुषों के लिए जितना कुछ कहा जाए बहुत कम है।
इस अवसर पर आज कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी श्री नारद तिवारी श्रीमती खोरेन खलखो, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता,पूरनचंद जायसवाल,सुधीर अंबस्ट,विकास अंबस्ट,राजकुमार सोनी,रामनारायण जयसवाल, बृजेश मिश्रा और चिटु, सुदामा राजवाड़े,मुन्ना यादव,अर्जुन यादव व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57