Advertisement

आपदा पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता

आपदा पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 04 अक्टूबर 2021सरगुजा जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण 7 व्यक्तियों की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र में किए गए प्रावधान के तहत आपदा पीड़ितों के परिजनों को वितरित करने के लिए कुल 28 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक आपदा पीड़ितों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं।
अपर कलेक्टर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के तहसील लखनपुर के ग्राम लिपिंगी की कुमारी अनिता की मृत्यु 9 सितम्बर 2018 को, ग्राम मांजा निवासी केन्दी पति स्व. हीरन की मृत्यु सितम्बर 2020 को, तहसील दरिमा के ग्राम खजूरी निवासी मृतक कलिन्दर राम को 23 जून 2020 को, ग्राम नवापाराकला के धीरोजी पति नानसाय की मृत्यु 16 अगस्त 2020 को, तहसील सीतापुर के ग्राम गुतुरमा निवासी दीपा खलखो आत्मज जलसाय खलखो की मृत्यु 2 सितम्बर 2020 को सांप काटने के कारण हो गई थी।
इसके अलावा तहसील उदयपुर के ग्राम घाटबर्रा निवासी बोखा राम आत्मज गेंदा राम की मृत्यु 16 अगस्त 2020 को अत्याधिक बारिष के कारण मकान ढहने से उसमें दबकर मृत्यु हो गई थी। तहसील सीतापुर के ग्राम भिठुआ निवासी बुधराम आत्मज आमाराम की मृत्यु 7 नवम्बर 2020 को तालाब के पानी में डुबने से हो गई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47