Advertisement

बेमेतरा : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना-पंजीयन जारी

बेमेतरा : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना-पंजीयन जारी

जिले में अब तक 12 हजार 619 हितग्राहियों ने किया आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा 5 अक्टूबर 2021बेमेतरा जिले में भूमिहीन कृषि मजदूरों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए पंजीयन तेज़ी से किया जा रहा है। पंजीयन शुरू होने से 4 अक्टूबर तक बेमेतरा जिले के कुल 12 हजार 619 हितग्राहियों ने भूमिहीन कृषि मजदूर के रूप में पंजीयन के लिए आवेदन किया है। शासन की इस जनहितकारी योजना का लाभ लेने के लिए भूमिहीन मजदूर काफी उत्साह के साथ पंजीयन कराने ग्राम पंचायत कार्यालयों में आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। राज्य सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक भूमिहीन परिवार को सालाना छह हजार रुपये की अनुदान सहायता राशि दी जाएगी। हितग्राही परिवार के चिन्हांकन के लिए पंजीयन का कार्य एक सितंबर से जारी है। योजनांतर्गत विकासखंड बेमेतरा से 3286, बेरला विकासखंड से 1689, नवागढ़ विकासखंड से 3411 एवं विकासखंड साजा से 4233 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों का पंजीयन 30 नवम्बर तक किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47