Advertisement

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर किया गया रक्तदान

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर किया गया रक्तदान

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर सरगुजा के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले में हमर खून बचाही जिंदगी अभियान सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज मे हमर खून बचाही जिंदगी अभियान के तहत नगर वासियों को जागरूक करने एवं स्वैच्छिक रक्त दान करने के लिए प्रेरित किया गया।

ब्लड बैंक अंबिकापुर के प्रभारी डॉ विकास पांडे, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक  एम सिद्दीकी,  अशोक सिंह बी.पी.ओ. मैनपार्ट,  अंजुला मिश्रा, अंजय कुजूर, हरिहर सिंह,  एवं जिला चिकित्सालय के विभिन्न अधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ की गई। डॉ विकास पांडे ने बताया कि रक्तदान करना आपके दिल की सेहत को सुधार सकता है और दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

माना जाता है कि खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है।

ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजन में प्राचार्य  अभिषेक यादव, आर. के सिंह निदेशक, मिस स्टूफि, मिस रश्मि एवं नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने रक्त दान किया। सभी 29 लोगों ने अपना महत्त्वपूर्ण रक्त दान कर सभी अन्य लोगों को भी जागरूक किया साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे उनकी भूमिका को भी बतलाया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57