Advertisement

Mask Causing Headache: मास्क पहनने से हो रहा सिरदर्द, तो तुरंत अपनाएं ये तरीका; जानें क्यों ये जरूरी?

Mask Causing Headache: मास्क पहनने से हो रहा सिरदर्द, तो तुरंत अपनाएं ये तरीका; जानें क्यों ये जरूरी?
Mask Causing Headache: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लगातार मास्क पहनने से कई तरह की दिक्कतें आपको हो सकती हैं. जानें ऐसे में आपको क्या उपाय करना चाहिए.

वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क पहनना बेहद जरूरी है
बिना मास्क के घर से बाहर निकलने का जोखिम बिल्कुल न लें.
ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

नई दिल्ली: कोराना वायरस Coronavirus) से बचाव के लिए मास्क (Mask) पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) जैसी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि मास्क पहनने से तेज सिरदर्द (Headache) की शिकायत हो जाती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लगातार मास्क पहनने से इस तरह की परेशानी ज्यादातर लोग महसूस करते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपको मास्क पहनना छोड़ देना चाहिए.

अगर आपको है ये बीमारियां
ऐसे लोग जिन्हें कोल्ड, कफ, एलर्जी, अस्थमा या स्किन रैशेज की शिकायत है, उनके लिए लगातार मास्क पहने रहना मुश्किल होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लंबे समय तक मास्क पहनने से Temporomandibular joint (TMJ) में दर्द की शिकायत हो सकती है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ये आपके निचले जबड़े को skull से जोड़ता है. मास्क पहनने से ये दिक्कत तब महसूस होने लगती है जब ये मांसपेशियों और टिशूज की मूवमेंट को रोकता है. जब जबड़े की मूवमेंट प्रभावित होती है, तब नर्व दिमाग को Pain Signals देती है. इसी वजह से सिरदर्द होता है.

अपना सकते हैं ये तरीके
मास्क से सिरदर्द न हो इसके लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं-

-ऐसा मास्क पहनें जो आपके कानों पर बहुत ज्यादा टाइट न हो. इससे इरिटेशन हो सकती है.

-जबड़े की मांसपेशियों और दांतों में जकड़न से तनाव और चिंता हो सकती है. आपके जबड़ों की मांसपेशियां और दांत रिलैक्स होने चाहिए क्योंकि, ये रिलैक्सेशन के इं​डीकेटर्स हैं.

खराब पोश्चर भी दर्द की वजह
-खराब पोश्चर की वजह से भी TMJ में दर्द हो सकता है. खराब पोश्चर से मांसपेशियों में तनाव बढ़ जाता है. हमेशा गुड पोश्चर को मेंटेन करें.

-मेडिटेशन करें, हल्के नेक स्ट्रेचेज करें और गालों के साथ माथे पर मसाज करें.

बाथरूम में इन चीजों को रखना हो सकता है खतरनाक, भूलकर भी न रखें

वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क पहनना बेहद जरूरी है. बिना मास्क के घर से बाहर निकलने का जोखिम बिल्कुल न लें. ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47