Advertisement

21 वीं सदी में आज भी ढिबरी युग में जी रहे हैं भकुरमा वासी

21 वीं सदी में आज भी ढिबरी युग में जी रहे हैं भकुरमा वासी

 

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  21 वीं सदी में आज भी सरगुजा जिले के कुछ आदिवासी गांव प्रशासन की घोर लापरवाही व आदिवासी समाज के प्रति उपेक्षाचार के कारण प्रकाश के मौलिक अधिकार विद्युत सुविधा से वंचित हैं l उदयपुर विकास खण्ड के ग्राम भकुरमा, जूझडांड़, बेलडांड़, दर्रीडांड़, कानाडांड़ व भेलवाडांड़ में अढ़ाई वर्ष पूर्व केन्द्रीय मद की सौभाग्य योजना से ठेकेदार द्वारा खंभे गाड़ दिए गए हैं लेकिन इतने दिनों बाद भी बजट होने के उपरांत उन खंभों में कन्डक्टर व ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं की गई हैl

सोमवार को जन सम्पर्क में पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष से ग्रामीणों ने अपनी इस मूलभूत समस्या से अवगत कराया व बताया कि हम सभी लगातार दो वर्षों से कार्यालय व अधिकारियों का चक्कर लगाते लगाते थक गये हैं लेकिन हमारा यह महत्वपूर्ण काम नहीं हो पा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि इस सुदुर बीहड़ जंगल क्षेत्र में लगातार हाथियों का खौफ बना रहता है बिजली न होने के कारण रात और भी भयावह लगती है उपर से भालू,तेंदुआ सहित सांप बिच्छू के आतंक से नारकीय जीवन जीने के लिए हम विवश हैं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती हैl

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने ग्रामीणों की बात सुनकर उनसे हस्ताक्षरित आवेदन लेकर तत्काल इस मामले को कलेक्टर व अन्य संबंधित अधिकारियों से भेंट कर अवगत कराने की बात कही l उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग अभी भी ढिबरी युग में जीने के लिए मजबूर हैं जबकि केन्द्र की मोदी सरकार ने शत् प्रतिशत गांवों में विद्युतीकरण के लिए देश भर के सभी राज्यों में सौभाग्य योजना के तहत राशि उपलब्ध करा शीघ्र विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए हैंl  समझ में नहीं आता कि छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार किस आधार पर राज्य को शत प्रतिशत विद्युतीकृत बता रही हैंl

शासन प्रशासन द्वारा जनजातीय बाहुल्य ग्रामों की घोर उपेक्षा समझ से परे है उन्होंने कहा कि यदि समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं होगा तो जनता आन्दोलन के लिए बाध्य होगीl  उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत मिल रहे नि: शुल्क चावल,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य केन्द्र सरकार चलित योजनाओं की जानकारी लीl इस अवसर पर  बुद्धि राम,अजय भगत,उदई यादव, राजामोहन,फूदूल राम,अमृत राम,सागर,राजू, जगेश्वर यादव, फूलमती, बृजमोहन,संदीप,फिरूराम, शिवपाल,नन्देश्वर, मुन्ना राम सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित रहे l

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57