Advertisement

राज्योत्सव कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

राज्योत्सव कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर 18 अक्टूबर 2021राज्य शासन के दिये गये निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए अपर कलेक्टर श्री डी.एन. कश्यप को नोडल अधिकारी नियुक्त है। जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर द्वारा लिये गये निर्णय एवं सौंपे गये दायित्व का निर्वहन नोडल अधिकारी के संरक्षण में किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम हेतु जिले के अधिकारियों को भी दायित्व सौंपा गया है, जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्योत्सव कार्यक्रम हेतु आमंत्रण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र छपवाने की कार्यवाही करेंगे। पुलिस विभाग कांकेर द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता टेंट, स्टेज, माईक, एवं बेरिकेट्स की व्यवस्था करेंगे। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल कांकेर के कार्यपालन अभियंता को विद्युत व्यवस्था, संबंधित विभाग प्रमुख को महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन हेतु, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु तथा जिला शिक्षा अधिकारी और आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कराने की व्यवस्था करेंगे। जिला खनिज अधिकारी शॉल, श्रीफल, मोमेंटो की व्यवस्था तथा जिला के संबंधित विभाग प्रमुख कार्यक्रम के कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामाग्री अथवा चेक का वितरण किये जाने की व्यवस्था करेंगे। जिला खाद्य अधिकारी को स्वल्पाहार की व्यवस्था, मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पेयजल, फायर बिग्रेड एवं साफ-सफाई की व्यवस्था तथा प्रोटोकॉल अधिकारी जिला कार्यालय कांकेर को आमंत्रण कार्ड वितरण करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57