Advertisement

रोजगार मेला में शिक्षित बेरोजगारों को मिला रोजगार के नए अवसर

रोजगार मेला में शिक्षित बेरोजगारों को मिला रोजगार के नए अवसर

रोजगार मेला में शिक्षित बेरोजगारों को मिला रोजगार के नए अवसर

रोजगार मेला में शिक्षित बेरोजगारों को मिला रोजगार के नए अवसर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बीजापुर 19 अक्टूबर 2021बीजापुर जिले के शिक्षित युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बीजापुर के तत्वावधान में जिला कौशल विकास प्राधिकरण बीजापुर एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बीजापुर द्वारा13 अक्टूबर को आरजीएसएम आडिटोरियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया था।सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण गौरव पांडेय ने बताया कि इस मेले के माध्यम से 181पदो के विरुद्ध 312 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 100.पद अन्य राज्यों में नियुक्त हेतु एवं 81 पद जिले के लिए प्रस्तावित था।अन्य राज्यों में कार्य करने वाले पदों के विरुद्ध 60 आवेदकों नें आवेदन किया इच्छुक उम्मीदवारो की जानकारी वहाँ के प्रतिष्ठानों को दे दी गई है। वहीं जिले के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर 25 युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल चुका है जिसमें कम्प्यूटर टीचर,रिसेप्शनिस्ट, सिविल इंजीनियर, कार मैकेनिक, लेथ आपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्सपर्सन,बाईक मैकेनिक, हेल्पर ड्राइवर जैसे  पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है।वहीं मेले में शिक्षित 91 युवा-युवतियों ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की है जिसे आगामी दिनों में उनके योग्यता एवं रूचि अनुसार प्रशिक्षण प्रदाय कराया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57