Advertisement

पाकिस्तान के सिंध में हिंदू मंदिर से गहने और क़ीमती सामान चोरी

पाकिस्तान के सिंध में हिंदू मंदिर से गहने और क़ीमती सामान चोरी

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कोटरी इलाक़े में चोरों ने एक हिंदू मंदिर से कुछ क़ीमती सामान और कैश चुरा लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

पाकिस्तान नेशनल असेंबली के सदस्य लाल मल्ही ने बीबीसी संवाददाता हुदा इकरम को बताया, “ये एक चोरी या डकैती का मामला लगता है लेकिन जब इस तरह के वाक़यात लगातार हों तो यक़ीनी तौर पर आम लोग ये सोचना शुरू करते हैं कि ये प्रायोजित ढंग से किया जा रहा है.”

लाल मल्ही ने बीबीसी को बताया कि जब लगातार ऐसी घटनाएं होती हैं तो अल्पसंख्यकों में डर और असुरक्षा की भावना घर कर जाती है.

हाल के महीनों में पाकिस्तान में मंदिरो पर हमले और तोड़फोड़ पर वहां का सुप्रीम कोर्ट काफ़ी सक्रिय रहा है. पंजाब और ख़ैबर पख़्तून-ख़्वाह में मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद अदालत ने उन्हें दोबारा रिपेयर करने के आदेश भी दिए हैं.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लाल मल्ही ने इस घटना पर ट्वीट भी किया, “मंदिरों की पवित्रता का लगातार हनन हो रहा है. एक और घटना में चोरों ने सिंधू नदी के किनारे स्थित कोटड़ी के देवी माता मंदिर से सोना, कैश और कई क़ीमती सामान चुरा लिए हैं.”

पाकिस्तानी अख़बार द डॉन में छपी ख़बर के मुताबिक़, “पुलिस ने मंदिर के कार्यवाहक भगवानदास की शिकायत पर अज्ञात चोरों के ख़िलाफ़ पीपीसी की धारा 457, 380, 295 और 297 तहत मामला दर्ज किया है.”

अख़बार लिखता है कि चोरों ने कोटरी में देवी माता मंदिर के ताले तोड़े और देवताओं के गले में पहने चांदी के तीन हार और मंदिर की दान पेटी से लगभग 25,000 रुपये नकद ले गए. कार्यवाहक ने बताया है कि इस हार का वजन 10 तोले था.

जमशोरो के एसएसपी जावेद बलूच ने चोरी के दौरान संदिग्धों द्वारा देवताओं या मंदिर को अपवित्र करने की खबरों से इंकार किया

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47