Advertisement

कलेक्टर ने किया अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन

कलेक्टर ने किया अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी  कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह को सी.एस.आर मद का नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट एवं डीएमएफ का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अनुविभाग अम्बिकापुर एवं उदयपुर क्षेत्र के राजस्व प्रकरणों के निराकरण का अधिकारी, अम्बिकापुर एवं सीतापुर का नजूल अधिकारी, मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट, सूचना के अधिकार का अपीलीय अधिकारी पासपोर्ट एवं विदेशी नागरिकता संबंधी कार्य, विवाह अधिकारी, शोध क्षमता, भारतीय नागरिकता, ऋण भारमुक्त प्रमाण पत्र का उत्तराधिकारी व जाति प्रमाणपत्र का अपीलीय अधिकारी बनाया गया है।

इसके साथ ही उन्हें खनिज शाखा, जिले के राजस्व अधिकारियों द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु पर्यवेक्षण, विधानसभा प्रश्नों में अनुमोदन, जिला खनिज संस्थान न्यास का नोडल अधिकारी, कृषि, आदिम जाति कल्याण विभाग, न्यायिक शाखा एवं एस. डब्ल्यू शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर तनुजा सलाम को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी छ0ग0 भू-राजस्व संहिता 1956 की धारा 44 के तहत सीतापुर अनुविभाग  के अपील प्रकरण पुनरीक्षण प्रकरण एवं धारा 88 से संबंधित बन्दोबस्त प्रकरण का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश नियमितिकरण, महिला बाल विकास, भवन निर्माण अनुज्ञा, सड़क दुर्घटना सोलेसियम फंड के प्रकरण व भू-अर्जन शाखा प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर  टी.सी. अग्रवाल को जनगणना शाखा, दस्वावेजों का सत्यापन, सैनिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय जेल, सौर सुजला योजना, स्वेच्छा अनुदान, अल्प संख्यक वफ्फ बोर्ड, अधिक अन्न उपजाओ शाखा वृद्धाश्रम, जीवनदीप रोगी कल्याण समिति, व पुर्नवास शाखा का प्रभारी अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो को कार्यपालन दण्डाधिकारी,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्किपुर का नजूल अधिकारी, लाईसेंस शाखा, वित्त स्थापना शाखा, भ-अभिलेख शाखा का प्रभारी अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर  प्रवीण कुमार भगत को मण्डी, परीक्षा शाखा,कर्मचारी कल्याण एवं परामर्शदात्री, पुरातत्व संस्कृति एवं पर्यटन शाखा, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड नगर सेना महिला आयोग, गौ  सेवा आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, युवक कल्याण आयोग, मानव अधिकार आयोग, लोक सेवा गांरटी अधिनियम , जिला योजना एवं सांख्यिकी शाखा  का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर  सी.एस. पैकरा को स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, रेड क्रॉस, कोविड मैनेजमेंट, भाड़ा नियंत्रण, जांच शाखा, आवक-जावक शाखा, अलबचत शाख, बीस सूत्रीय शाखा का प्रभारी अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर  शिवानी जायसवाल को नाजरात शाखा, शिकायत जनदर्शन, मुख्य सचिव कार्यालय तथा प्रधान मंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायत, राहत शाखा, वन अधिकार मान्यता पत्र, राजस्व लेखा शाखा, पर्यावरण शाखा, आबादी पट्टा व आबादी सर्वेक्षण का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर  प्रदीप कुमार साहू को अम्बिकापुर अनुविभाग का भू-अर्जन अधिकारी जिला सत्कार अधिकारी राजीव गांधी आश्रय योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर अनमोल विवेक टोप्पो को सीतापुर अनुविभाग का अनुविभागीय दण्डाधिकारी, भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास, छ0ग0 लोक परिसर बेदखली अधिनियम का सक्षम  अधिकारी, प्रतापगढ़ नजूल प्रकरणों का निराकरण, सहायक सत्कार अधिकारी, तहसील मैनपाट के आदिवासियों के भूमि के अवैध हस्तानांतरण की जांच व सीतापुर के अनुविभाग के भू-अर्जन प्रकरणों की जांच,  डिप्टी कलेक्टर  अनिकेत साहू को उदयपुर अनुविभाग का दण्डाधिकारी, भू-अर्जन अधिकारी लोक न्याय का पंजीयन व सहायक सत्कार अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47