Advertisement

रायपुर : कृषिमंत्री ने बेमेतरा में किया डेयरी पॉलिटेक्निक का शुभारंभ : प्रथम बैच में 11 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश

रायपुर, 20 मार्च 2021प्रदेश के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने बेमेतरा के चोरभट्ठी में दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत डेयरी पॉलिटेक्निक (चोरभठ्ठी) बेमेतरा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि हमने डेयरी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का शुभारंभ किया, जो दुग्ध प्रसंस्करण के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं कों तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में कामयाब होंगे। आने वाले समय में दुग्ध संयत्रों के परिचालन करने एवं दुग्ध प्रसंस्करण के क्षेत्र में नये उद्यमी तैयार करने में यह पाठ्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। डेयरी टेक्नोलॉजी पॉलीटेक्निक के प्रथम बैच में 11 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।
      रविन्द्र चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना को ग्रामीण उद्योग केन्द्र के रूप में विकसित करने में डेयरी डिप्लोमा के छात्र भविष्य में विशेष योगदान देंगे। जिले महाविद्यालय खुलने से यहां के स्थानीय विद्यार्थी डेयरी के क्षेत्र में अपना ज्ञान अर्जित करेंगे और आने वाले समय में आत्मनिर्भर होकर जिले में दुग्ध उत्पादन की क्षमता में वृद्धि करेंगे जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के नये-नये अवसर प्राप्त होंगे। उन्होने कवर्धा के कृषि महाविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी विद्यार्थी कृषि संवर्ग से स्नातक किये हैं वे रोजगार से जुड़ गये हैं। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी तो दुध से बनने वाले सामग्री मे भी वृद्धि होगी जिससे छत्तीसगढ़ में इसका प्रोडक्शन बढ़ेगा और किसानों के आय में वृद्धि होगी। श्री चौबे ने डेयरी उत्पादन से संबंधित आये हुए लोग जो वर्तमान में राज्य के बाहर कार्यरत है उनसे चर्चा की और अपना अनुभव बच्चों से साझा करने को कहा और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी एवं गौठान का भी जिक्र किया। कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि राजीवगांधी किसान न्याय योजना की चौथे किश्त की राशि इस माह के अन्त तक किसानों के खाते मंे अन्तरित कर दी जायेगी।
इस अवसर पर विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर  शिव अनंत तायल, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन.पी दक्षिणकर, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, अधिष्ठाता दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर के डॉ. ए.के. त्रिपाठी, अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, एपीओ लाईवलीहुड कॉलेज रोशन वर्मा, बंशी पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड़, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा एवं ग्राम पंचायत चोरभट्ठी की सरपंच श्रीमती लोकेश्वरी वर्मा उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57