Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बेमेतरा अस्पताल निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बेमेतरा अस्पताल निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेमेतरा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, मरीजों से बातचीत की और सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रायपुर, 22 अगस्त 2025। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बेमेतरा जिला चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया, मरीजों से मुलाकात की और चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मरीजों से इलाज, भोजन, दवा उपलब्धता और अन्य सुविधाओं को लेकर सीधा संवाद किया। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा रही सेवाओं पर संतोष जताया और किसी बड़ी परेशानी की शिकायत नहीं की।

अस्पताल की व्यवस्था पर फोकस

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मंत्री ने दवा भंडार कक्ष का निरीक्षण कर स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया।

निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को आवश्यक दवाओं के लिए बाहर न जाना पड़े।

अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

चिकित्सकों और स्टाफ को निर्देश

मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की हिदायत।

समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश।

अस्पताल परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर बल।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है हर नागरिक को बेहतर, सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना। अस्पतालों की गुणवत्ता और व्यवस्था को लगातार सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी

स्वास्थ्य सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सालय का स्टाफ और जनप्रतिनिधि निरीक्षण में शामिल रहे।

 

 

 

 

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57