Advertisement

आंगनबाड़ी में पकी खिचड़ी की खुशबू पर मुग्ध हो गये मुख्यमंत्री

रायपुर : आंगनबाड़ी में पकी खिचड़ी की खुशबू पर मुग्ध हो गये मुख्यमंत्री

अभिभावक की तरह बच्चों को लिया गोद में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बादल में आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

रायपुर, 05 जून 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बादल में आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षणभेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कांकेर विधानसभा क्षेत्र के बादल गांव के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों के लिए पकाई गई खिचड़ी की खुशबू पर मुग्ध हो गये। निरीक्षण के दौरान बघेल यह देखने के लिए सीधे रसोई में पहुंच गये कि कार्यकर्ता-सहायिकाओ ने आज बच्चों के लिए क्या पकाया है। उन्होंने जब गैस चूल्हे पर कूकर चढ़ा देखा तो आगे बढ़कर खुद ही उसका ढक्कन खोल लिया। खिचड़ी के रंग-रूप और खुशबू पर मुग्ध बघेल ने इसकी तारीफ तो की ही, वहां मौजूद लोगों को भी दिखाया कि कितनी खुशबूदार खिचड़ी बनी है। दरअसल, राज्य में चल रहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में आंगनवाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों, किशोरियों और गर्भवती माताओं को पोषक आहार दिये जाते हैं। मुख्यमंत्री ने आहार की गुणवत्ता परखने के लिए रसोई का निरीक्षण किया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों, किशोरी बालिकाओं और गर्भवती माताओं को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन भी कर रहे है। मुख्यमंत्री बघेल ने माताओं और बच्चों को शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभ और योजना के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी के बच्चों को बड़ी आत्मीयता के साथ अभिभावक की तरह गोद में उठाया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57