युवा उत्सव में 18 विधाओं में होगा प्रतियोगिता

युवा उत्सव में 18 विधाओं में होगा प्रतियोगिता

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ//सरगुजा//   खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष भी विकासखंड, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा उत्सव में 18 विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें 15 से 35 वर्ष आयु के कलाकार भाग ले सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जिला खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा उत्सव 2021-22 में लोकनृत्य (सामूहिक), लोकगीत (सामूहिक), एकांकी नाटक (हिन्दी/अंग्रेजी भाषा), शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी शैली), शास्त्रीय गायन (कर्नाटक शैली), सितार वादन (शास्त्रीय वादन), बांसूरी वादन (शास्त्रीय वादन), तबला वादन (शास्त्रीय वादन), वीणा वादन (शास्त्रीय वादन), मृदंगम (शास्त्रीय वादन), हारमोनियम वादन ( सुगम वादन), गिटार वादन (भारतीय या पाश्चात्य संगीत), मणीपुरी (शास्त्रीय नृत्य), उड़ीसी (शास्त्रीय नृत्य), भरतनाट््यम (शास्त्रीय नृत्य), कत्थक (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी (शास्त्रीय नृत्य) एवं वक्तृत्वकला (तात्कालिक भाषण) विधा में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने-अपने विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पंजीयन करा सकते है। अम्बिकापुर विकासखंड के पंजीयन हेतु संयुक्त संचालक खेल एवं युवा कल्याण जिला कार्यालय अम्बिकापुर में प्रातः 11ः00 से 05ः00 बजे तक करा सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए 8109882724, 9406046922 तथा 9131258830 पर संपर्क कर सकते हैं। विकासखंड से चयनित प्रतिभागी ही जिला स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित हो सकेंगे।