छत्तीसगढ़राज्य

ग्यारहवे वेतन समझौता बीएमएस का महत्वपूर्ण योगदान

ग्यारहवे वेतन समझौता बीएमएस का महत्वपूर्ण योगदान -के•लक्ष्मा रेड्डी
गोपाल सिंह विद्रोही
बिश्रामपुर –भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रधान कार्यालय बिश्रामपुर में के.लक्ष्मारेड्डी,कोल उद्योग प्रभारी सह-जेबीसीसीआई सदस्य,भारतीय मजदूर संघ द्वारा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।मंचासिन नेताओं में मजरूल हक अंसारी,जेबीसीसीआई सदस्य सह-एसईसीएल जेसीसी सदस्य,संजय सिंह, कंपनी सुरक्षा समिति सदस्य एसईसीएल,मथुरा गुप्ता, अनिल मिश्रा शामिल थे।।
कोल उद्योग प्रभारी के.लक्ष्मा रेड्डी का ग्यारहवें वेतन समझौता मजदूरों के हित मे सम्मानजनक समझौता होने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा बाजे- गाजे के साथ फटाका फोड़कर पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।मजरूल हक अंसारी,मथुरा गुप्ता एवं अनिल मिश्रा को भी पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।सभा को के.लक्ष्मारेड्डी ने सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी की सभी को शुभकामनाएं दी,उन्होंने आजादी से पूर्व एवं वर्तमान समय तक देश की आर्थिक व सामाजिक परिवेश में बदलाव को स्पष्ट करते हुए देश के उत्थान में भारतीय मजदूर संघ के प्रयासों एवं योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दिया,उन्होंने जेबीसीसीआई 11 वेतनमान समझौता में भारतीय मजदूर संघ के प्रयासों से 19 प्रतिशत एमजीबी की प्राप्ति व डीपीई की किसी भी प्रकार की भूमिका नही होने के बारे में भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया,साथ ही उन्होंने प्रांगण में उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को देश हित हेतु कार्य करने के निमित्त तत्पर व उद्धरित रहने हेतु आग्रह किया।अन्य उद्धबोधक में मजरूल हक अंसारी,मथुरा गुप्ता के साथ अनिल मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कार्यक्रम के प्रारंभ मे श्रमिक गीत महेश गुप्ता के द्वारा प्रस्तुत किया गया,कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया,इस अवसर पर महेंद्र लाण्डेय,महेश गुप्ता,राजेश सिंह,अशोक सिंह,सरोज सिन्हा,हेमन्त कुमार,अक्षैवर यादव,एस के चतुर्वेदी,सुरेंद्र सिंह, अमरपाल मिश्रा,प्रेम जायसवाल,सौरभ पाण्डेय,सुदर्शन तिवारी,जितेन्द्र बहादुर सिंह,तजिन्दर झा,रनसाय,सुनीता सिंह,रामजी यादव,अजय नायर,अनिल शर्मा, जटाशंकर,राजू कुमार,राकेश सिंह सहित काफी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!