Advertisement

प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने महामहीम राज्यपाल अनुसूईया उइके को लंबित महंगाई भत्ता एवं अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा-आनंद यादव जिलाध्यक्ष सरगुजा

प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने महामहीम राज्यपाल अनुसूईया उइके को लंबित महंगाई भत्ता एवं अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा-आनंद यादव जिलाध्यक्ष सरगुजा

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   आज छत्त्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में महामहीम अनुसूईया उइके राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को जनजाति गौरव समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर सर्कीट हाउस अम्बिकापुर में एकप्रतिनिधि मण्डल द्वारा सौजन्य भेंट कर संगठन के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन किया गया।

इसके उपरांत कर्मचारियों के महंगाई भता एवं अन्य मांगों के संबंध में नौ बिन्दुओं पर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि राज्य के कर्मचारियों के 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) में वृद्धि करते हुए केन्द्र के महंगाई भत्ता (डीए) 31 प्रतिशत के अनुसार भुगतान किया जावे। जिसमें शेष 14 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रत्येक कर्मचारियों को प्रतिमाह नुकसान हो रहा है, सातवें वेतनमान के एरियर्स का भुगतान, सातवें वेतमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता, कांग्रेस के द्वारा घोषणा पत्र के अनुसार 4 पदोन्नति वेतनमान,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लिपिक वर्गीय कर्मचारी एवं अन्य संवर्ग के कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर करने, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग में कार्यरत संविदा कलेक्टर दर पर कर्मचारियों को नियमित करने, माननीय न्यायालय में दायर याचिका के अनुसार संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी के नियमितिकरण करने के संबंध में लंबित समिति के रिपोर्ट को शीघ्र जारी करने बावत्, सेवा निवृत्त कर्मचारियों का पेंशन निर्धारण शासन के निर्देशानुसार समय पर सभी क्लेमों का भुगतान किये जाने हेतु आदेशित की जावे,

कर्मचारियों के चिकित्सकीय मेडिकल बिलों का भुगतान मंत्रालय स्तर के समिति के पास कार्योत्तर स्वीकृति हेतु काफी समय से लंबित रखा जा रहा है। समय सीमा में स्वीकृति कर भेजने हेतु आदेशित किया जावे। चर्चा के दौरान महामहीम राज्यपाल अनुसूईया जी ने सभी मांगों पर यथाशीघ्र कार्यवाही करने हेतु आश्वासन दिया। जिस पर संगठन द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान ज्ञापन सौंपते समय संघ के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता, सुधीर राणा, अम्बिकापुर ब्लाॅक अध्यक्ष आशुतोष दुबे, तहसील अध्यक्ष शोभनाथ राम व्यास, सचिव राकेश पुरी, संजय यादव आदि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47