Advertisement

धमतरी : राइस मिलर्स ने कलेक्टर से भेंट कर की शासन से बकाया राशि के भुगतान का निवेदन

धमतरी : राइस मिलर्स ने कलेक्टर से भेंट कर की शासन से बकाया राशि के भुगतान का निवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

धमतरी 17 नवम्बर 2021कलेक्टर पी.एस. एल्मा से जिले के राइस मिलर्स के प्रतिनिधि मण्डल ने आज शाम को भेंट कर शासन विगत दो वर्षों से लंबित कस्टम मिलिंग कार्य और परिवहन की राशि का भुगतान कराने का निवेदन किया। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि यदि उक्त लंबित राशि का भुगतान नहीं किया जाता तो उनके लिए खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के धान की कस्टम मिलिंग का कार्य और उठाव किया जाना संभव नहीं होगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि खरीफ वर्ष 2019-20 और 2020-21 में उनके द्वारा कस्टम मिलिंग और धान के परिवहन का कार्य किया गया। इतने लम्बे समय के बाद भी लंबित राशि का भुगतान आज पर्यन्त नहीं किया गया है। इस पर कलेक्टर ने राज्य शासन को मिलर्स की समस्याओं से अवगत कराने तथा उनकी लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने के संबंध में पत्र प्रेषित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिले के राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि, खाद्य अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57