Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनाई जयंती।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनाई जयंती।

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय राजपुर में आज कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती मनाई इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी ने कहा कि श्रीमती गांधी दूरदर्शी सोच की निडर नेताओं में से थी उन्होंने अंतिम समय तक भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अभूतपूर्व विशाल देश में कायम कर दिया वह अपने जीवन भर कभी किसी के आगे नहीं झुकी और उन्होंने एक बार जो फैसला ले लिया उसे सदैव कायम रखा उच्च आदर्शों की प्रतिमान बनाए रखने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा श्रीमती गांधी इतिहास में ऐसी महिला के रूप में अपना नाम दर्ज कर गई हैं, जिन्हें शक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक, सामर्थ्य और साहस का प्रतिनिधित्व करने वाली सफल नेत्री थी वही त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति भी कही जाती हैं, 1971 में पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए बांग्लादेश की स्थापना भी इन्होंने की और पाकिस्तान के घुटने टिकवा दिए,बैंकों का राष्ट्रीयकरण श्रीमती गांधी ने किया था।

श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था,उन्होंने अपनी बुद्धिमता,दूरगामी सोच एवं दक्षता से देश हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर भारत को एक सशक्त,मजबूत एवं उन्नत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी श्री सत्येंद्र पांडेय, डॉ. बी एन द्विवेदी,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता सुरेश सोनी, राजकुमार सोनी , पूरन चंद जायसवाल रामनारायण जयसवाल सुदामा राजवाड़े,राहुल भारती,दीपक,विलियम लकड़ा, व अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

सुनील सिंह
प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47