दिव्यांगजनों को मिला मोटराइज्ड ट्राईसिकल एवं सेंसर छड़ी

दिव्यांगजनों को मिला मोटराइज्ड ट्राईसिकल एवं सेंसर छड़ी

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// समाज कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को जिले के दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसिकल, सेंसर छड़ी एवं व्हील चेयर वितरित किया गया। उपसंचालक समाज कल्याण डीके राय ने बताया है कि अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम रनपुरकला निवासी 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांग प्रेमसाय, चठिरमा निवासी तिलोचन दास, लुण्ड्रा विकासखंड के बरडीह निवासी जयप्रकाश को मोटराइज्ड ट्राईसिकल, विकासखंड बतौली के कुनकुरीकला निवासी सकुन्ती एवं गांधीनगर तुर्रापानी निवासी उमेश राम पैंकरा को सेंसर छड़ी प्रदाय किया गया। इसके साथ ही खड़ादोरना के  विंधेश्वर पैंकरा को व्हील चेयर दी गई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0