Advertisement

जिला स्तरीय पशु मेला एवं उत्सव प्रदर्शनी आयोजित….

जिला स्तरीय पशु मेला एवं उत्सव प्रदर्शनी आयोजित….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा विगत 24 नवम्बर को आदर्श गोठान सरगंवा में जिला स्तरीय पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  विधायक लुण्ड्रा डॉ प्रीतम राम के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंयायत की अध्यक्ष  मधु सिंह की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित पशु मेला एवं उत्सव प्रदर्शनी में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पशु मेला के अंतर्गत गाय संकर नस्ल प्रतियोगिता में जमुना यादव को प्रथम पुरस्कार, अशोक शर्मा को द्वितीय पुरस्कार व अंचल जायसवाल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार बछिया की ( 2-3 वर्ष) की प्रतियोगिता में अजय गुप्ता को प्रथम, ममता सिंह को द्वितीय व अंशु यादव को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया।  बछड़ा एवं बछिया (3 माह से 2 वर्ष) वर्ग के लिए रामनाथ को प्रथम पुरस्कार, रंजन विश्वास को द्वितीय पुरस्कार, भरत राजवाड़े को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

भैंस वंशीय वर्ग के लिए सूरतराम यादव को प्रथम पुरस्कार, इन्द्रमणी प्रसाद को द्वितीय पुरस्कार व देवकी को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। बकरी एवं भेड़ वंशीय वर्ग के लिए आदि हसन को प्रथम पुरस्कार, विकास खेस को द्वितीय पुरस्कार व संतोष चौधरी को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया तथा पक्षी वर्ग में राघवेन्द्र ने प्रथम पुरस्कार, राजेश सरदार ने द्वितीय पुरस्कार व अभिषेक सिंह ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47