Advertisement

संविधान दिवस विशेष : राज्य के सभी स्कूलों में 26 नवम्बर को मनाया जाएगा संविधान दिवस : स्कूलों में ‘भारत का संविधान व हम भारत के लोग नामक लघु पुस्तिका वितरित


रायपुर : राज्य के सभी स्कूलों में 26 नवम्बर को मनाया जाएगा संविधान दिवस : स्कूलों में ‘भारत का संविधान व हम भारत के लोग नामक लघु पुस्तिका वितरित

रायपुर, 26 नवम्बर 2021राज्य के सभी स्कूलों में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नंवबर 2021 को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूलों में 26 नवम्बर को संविधान की प्रस्तावना का पाठ और संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा गोष्ठी, भाषण आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला तथा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग संयुक्त सचिव एवं एससीईआरटी के संचालक राजेश सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप एससीईआरटी द्वारा ‘‘भारत का संविधान‘‘ व ‘‘हम भारत के लोग‘‘ नामक लघु पुस्तिका छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की ओर से प्रकाशित कर शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा पहली से 8वीं और हम भारत के लोग हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल में निःशुल्क वितरित की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

    इन दोनो लघु पुस्तिका में संविधान की प्रस्तावना, संक्षिप्त परिचय, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्वों को बाल मनोविज्ञान के अनुरूप सचित्र प्रस्तुत किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 26 नवबंर 2019 को विधानसभा के विशेष सत्र में घोषणा की थी कि राज्य के सभी स्कूली विद्यार्थी भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ करें, जिससे उन्हें हमारे संविधान के मूलभूत तथ्यों की जानकारी हो सके।

एससीईआरटी के संचालक राणा ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप भारतीय संविधान से बच्चों को परिचित कराने हेतु स्कूलों में प्रथम सप्ताह संविधान की प्रस्तावना, द्वितीय सप्ताह मौलिक अधिकार व तृतीय सप्ताह संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्य चतुर्थ सप्ताह राज्य के नीति निर्देशक तत्वों को समाहित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार प्रति सोमवार राज्य के समस्त शैक्षिक संस्थाओं मे प्रार्थना के उपरांत संविधान के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी शासकीय कार्यालयो स्कूलों महाविद्यालयों, संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों में 26 नवंबर 2021 को संविधान दिवस के अवसर पर पूर्वान्ह 11ः00 बजे संविधान की प्रस्तावना ऑनलाइन पाठन हेतु निर्मित वेब पोर्टल द्वारा पढ़ा जाएगा तथा जहां कम्प्यूटर, मोबाइल इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध न हो, वहां पूर्व की भांति ऑफलाइन मोड में संविधान के प्रस्तावना का पाठन कराया जाएगा। इस संबंध में स्कूल षिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मिशन समन्वयक, डाइट प्राचार्य व जिला साक्षरता मिशन के परियोजना अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर संविधान दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57