Advertisement

695 पदों पर की जाएगी भर्ती…..

695 पदों पर की जाएगी भर्ती…..

 P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया है कि संकल्प परियोजना के अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जनपद पंचायत सीतापुर के सभाकक्ष में 29 नवम्बर 2021 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया है कि इस जिला स्तरीय रोजगार मेला में कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्समैन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, एडवाइजर, मैनेजर, टेक्नीशियन, रिलायंस, प्लानिंग ऑफिसर, इंडस्ट्रियल टेलर, डिलीवरी कार्य करने वाले व्यक्ति या एजेंसी पार्टनर के लगभग 695 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें निजी कंपनियों के नियोजक उपस्थित रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नियोक्ताओं द्वारा चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 5 हजार से 18 हजार रुपये औसत मासिक वेतन उनकी कार्य क्षमता के अनुसार भुगतान किया जाएगा। इस मेले में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित व्यक्ति एवं अन्य हितग्राही भाग ले सकेंगे।

जिला स्तरीय रोजगार मेला के संबंध में अधिक जानकारी के लिए लाइवलीहुड कॉलेज स्थित जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय के सहायक संचालक से कार्यालयीन दिवस व समय पर संपर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57