Advertisement

Chhattisgarh News : माता कर्मा का आशीर्वाद सब पर बना रहे: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

रायपुर : माता कर्मा का आशीर्वाद सब पर बना रहे: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)


रायपुर 26 नवम्बर 2021 गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू धरसींवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मनोहरा में साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री साहू ने भक्त कर्मा माता मंदिर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास के दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सभी समाज को साथ लेकर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ने प्रेरित किया। मंत्री साहू ने कहा कि साहू समाज बहुत मेहनती समाज है। कृषि के साथ अन्य कार्यों में लोग जुड़े हुए हैं। समाज के लोग शिक्षा को अपनाकर और आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों, मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री साहू ने भक्त कर्मा माता मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी लोगों के सुख समृद्धि की कामना की और कहा कि माता कर्मा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। उन्होंने साहू समाज के पत्रिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में विधायक धनेंद्र साहू, थानेश्वर साहू, प्रदेश अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग, संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, बड़ी संख्या में समाज के लोग और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57