Advertisement

कलेक्टर-एसपी ने लुण्ड्रा विकासखंड के 4 खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण….

कलेक्टर-एसपी ने लुण्ड्रा विकासखंड के 4 खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण…. 

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   प्रदेशव्यापी धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर  संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने लुंड्रा विकासखंड के 4 धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी की तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना करते हुए समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि धान खरीदी में लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए पहले टोकन जारी करें।

कलेक्टर ने बलरामपुर जिले से लगे लुण्ड्रा विकासखंड के धौरपुर, डूमरडीह, सहनपुर तथा ससौली धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक मूलभूत संसाधनों के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान कलेक्टर ने खरीदे गए धान की गुणवत्ता, धान की तौल, बारदाने का वजन, नमी की मात्रा, टोकन काटना, बारदाने, ट्रांसपोर्टेशन, आर्द्रतामापी यंत्र, रखरखाव, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने सभी धान उपार्जन केंद्र में निगरानी समिति के सदस्यों तथा किसानों से धान खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। खरीदी केंद्रों में बिचौलियों की घुसपैठ को रोकनी है। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में सतत रूप से व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिएl

कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि धान बेचने में उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है। इस दौरान उन्होंने किसानों के ऋण पुस्तिका एवं समिति में उपलब्ध दस्तावेज का मिलान किया और धान वजन करके भी देखा। निरीक्षण के दौरान लुण्ड्रा के जनपद उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंह, एसडीएम प्रदीप साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47