Horoscope Today 3 December 2021, Aaj Ka Rashifal: राशिफल 3 दिसंबर 2021 : तुला राशि के शत्रु पराजित होंगे। जन सामान्य से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

पंचांग के अनुसार आज 3 दिसंबर 2021 शुक्रवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है. आज चित्रा विशाखा है. चंद्रमा का गोचर तुला राशि में हो रहा है. आज अतिगंड योग का निर्माण हो रहा है. शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

राशिफल शुक्रवार 3 दिसंबर 2021

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी।शारीरिक एवं मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए,किसी भी कार्य को करने में शीघ्रता नहीं बरतें। बाजार के काम, परामर्श देना, यात्रा,उपयोगी नहीं सिद्ध होंगे। आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोध, मतभेद, विवाद की स्थिति बन सकती है। राजनीति में छल की संभावना है।

वृष राशि (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है। दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र एवं पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

प्राथमिकता के आधार पर कार्य करिए। सफलता की संभावना प्रबल हैं। यह समय आपके लिए आपके प्रयासों एवं उपकार की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे। नए मित्र भी बनाएँगे| मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप निरोग आरोग्य स्वस्थ अनुभवके आनन्द कीअनुभूति करेंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल एवं प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

जनसम्पर्क से जुड़े वर्ग राजनेता, सामाजिक कल्याण, अभिकर्ता आदि को यश, सफलता एवं व्यस्तता की स्थितियाँ मिलने की संभावना है। घर व धन सम्बन्धी कठिनाइयाँ झेलनी पड़ सकती है। आपको अपने व्यापार अथवा कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अनिद्रा की स्थिति एवं कार्य की चिंता भी हो सकती है। मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं। अकर्मण्यता या आलस्य भी आप पर हावी हो सकता है। धार्मिक अथवा दान, पुण्य कार्य मे सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

दांपत्य साथी के अस्वस्थ होने की संभावना है। प्रेम के क्षेत्र में अपमान अपयश कलश मिलेगा। कार्यालय में सुविधाएं प्राप्त होंगी। यात्रा योग प्रबल हैं। ज्योतिष की दृष्टि से यात्रा स्थगित रखना उचित होगा। नारी वर्ग के लिए सुख बाधा योग हैं। बहुत ही परिश्रम से आजीविका का निर्वाह होगा। जो कनिष्ठ वरिष्ठ से परेशानी होगी। दांपत्य साथी से विवाद बढ़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) – टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

पुराने मित्रों के साथ पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। इस समय आपको सुस्वादु भोजन व घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है। नारी वर्ग के लिए सुख बाधा योग हैं। यह समय आपको अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा। आपको लेनदारी या उधार दी गयी धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख व व्यक्तियों के साथ आनन्ददायक है। परिवार के सदस्यों का मेलमिलाप होगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

संबंधियों से समाचार मिलेंगे। राज्य वर्ग व प्रशासनिक वर्ग विशेष सफल होंगे। नए उत्तरदायित्व भी प्राप्त हो सकते हैं।अकर्मण्यता अथवा ईर्ष्या की भावना से भी त्रस्त हो सकते हैं। निर्णय लेने में तथा दूसरों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें  आवेश में न आएँ। व्यापार में धन की प्राप्ति होगी। रोजगार में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पराजित होंगे। जन सामान्य से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य साथी का सुख बाधा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

प्रेम या दाम्पत्य जीवन में आप अपने साथी के प्रेम में वृद्धि या सहयोग, समन्वय की आशा कर सकते हैं। सौभाग्य, सुख व सम्मान इस दिन की विशेषता है। मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द मिलने का योग है। आपको सुस्वादु मनचाहा भोजन, सुविधापूर्वक उपलब्ध होगा। आपको शारीरिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र व सुगंध तथा अन्य इच्छित सांसारिक भौतिक सुख की वस्तुओं से सुख योग है । इस समय सर्वोत्तम मित्र व परिचित मिलेंगे। पारिवारिकजीवन में आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। सामान्यतः संमस्या नही आएगी।आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में असंतोष सा रहेगा। मन में उदारता एवं दया भावना की कमी होगी। अनपेक्षित स्थिति से क्रोध एवं विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा। खर्च बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र एवं परचितों  के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप। घर, कार्य स्थल के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

इस अवधि में आपके अति उत्तम, सुस्वादु भोजन का आनन्द लेने की संभावना है। इस समय आप सत्ता मेंया शासन मेअधिकारों के सुख उपभोग हो सकते हैं। यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य इस अवधि में सामान्यत: अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भाग्य बाधा के साथ सफलता योग हैं। प्रयास करने का सुझाव दिया जाता है। अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी।