Chhattisgarh News: राष्ट्रीय स्तर पर फिर सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़ : दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर : राष्ट्रीय स्तर पर फिर सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़ : दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेेंड़िया ने ग्रहण किया अवार्ड

मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

रायपुर, 3 दिसंबर 2021दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा गया है। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को यह अवार्ड प्रदान किए। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कार ग्रहण किए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक पी. दयानन्द, उप सचिव राजेश तिवारी, संयुक्त संचालक पंकज वर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सभी श्रेणियों के विजेताओं को बधाई देते हुए आगे भी दिव्यांगजनों के हित में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    बेस्ट ब्रेल प्रेस की श्रेणी में बिलासपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ब्रेल प्रेस को उत्कृष्ट कार्यों के लिए, स्थानीय निकाय की श्रेणी में नया रायपुर, अटल नगर विकास प्राधिकरण को विकलांग व्यक्तियों के लिए अवरोध मुक्त वातावरण के निर्माण के उत्कृष्ट कार्य के लिए और दिव्यांगजन को स्वरोजगार के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और प्लेसमेंट अधिकारी/एजेंसी की श्रेणी में निजी या गैर-सरकारी संगठन या कार्यालय के लिए समता कॉलोनी रायपुर के नुक्कड़ टी कैफे वेंचर्स एलएलपी को सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

    दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को ब्रेल लिपि में पाठ्य पुस्तक, साहित्य एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों के साथ ही सुगम्य पुस्तकालय अंतर्गत ई-पुस्तकालय में ऑनलाइन शिक्षण में उल्लेखनीय कार्य के लिए ब्रेल प्रेस बिलासपुर को नेशनल अवार्ड मिला है। बिलासपुर स्थित ब्रेल प्रेस ने दृष्टिबाधितों के लिए पाठ्य सामग्री, साहित्य तैयार करने के साथ निर्वाचन हेतु मतपत्र तैयार किया हैं। इसके साथ ही ब्रेल प्रेस की दृष्टिहीनों के लिए ऑनलाइन पुस्तकालय की सुविधा से विद्यार्थियों को कोरोना काल में बहुत मदद मिली है। इसके अलावा  नवा रायपुर अटल नगर में दिव्यांगजनों के लिए सड़क, भवन, सार्वजनिक स्थल तथा अन्य स्थानों पर बाधारहित वातावरण निर्माण करने, दिव्यांगजनों के लिए शौचालय निर्माण आदि कार्यों के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। साथ ही समता कॉलोनी रायपुर में नुक्कड़ टी कैफे वेंचर्स, एल.एल.पी. द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नुक्कड़ टी कैफे का संचालन कुशलतापूर्वक किया जा रहा है। इसमें श्रवण बाधित व्यक्तियों द्वारा जनसामान्य को अपनी सेवाएं दी जा रही है। समाज में दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक वातावरण के दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें भी राष्ट्रीय पुरस्कार पुरस्कार प्रदान किया गया।