Advertisement

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर : मुख्यमंत्री ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 06 दिसम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने भारत निर्माण में अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा है कि बाबा साहब ने संविधान के रूप में भारत को एक मजबूत नींव दी, जिस पर आज विविधताओं से भरा देश एकजुट होकर निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बघेल ने कहा है कि अनेक भाषाओं के जानकार डॉ. अम्बेडकर ने कई देशों के संविधान के अध्ययन के बाद भारत को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया, जो कठोर होने के साथ ही लचीला भी है। भारतीय संविधान की विशेषता ही है कि संपूर्ण प्रभुत्व लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत अपनी विशेष पहचान बना सका है। श्री बघेल ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाबा साहब का देश के लिए किया गया अतुलनीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57