Advertisement

Chhattisgarh News : कोरिया जिले में 1 हजार 47 किसानों से अब तक 35 हजार क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी’

कोरिया : ’जिले में 1 हजार 47 किसानों से अब तक 35 हजार क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी’

’प्रशासनिक अधिकारी उपार्जन केंद्रों में पहुंच कर किसानों से ले रहे फीडबैक, किसानों का रुख सकारात्मक’
’धान खरीदी के दूसरे सप्ताह में आज 28 हजार 726 क्विंटल धान खरीदी के लिए 730 टोकन किए गए जारी’
’अमानक धान पर कार्यवाही कर किया गया जब्त’
’बारदाना मूल्य बढ़ने से किसानों में उत्साह’

कोरिया 06 दिसम्बर 2021कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए जिले में धान खरीदी 1 दिसम्बर से जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने और किसानों से उनका फीडबैक लेने प्रशासनिक अधिकारी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। नवीन धान खरीदी केन्द्र कटगोड़ी में धान विक्रय करने आये किसानों ने बताया कि केंद्र में धान खरीदी की उत्तम व्यवस्था की गई है। बारदाना की उपलब्धता में कोई समस्या नही हुई, यहां छोटे किसानों का विशेष ध्यान रखते हुए उनसे पहले खरीदी की जा रही है। किसानों ने बताया कि केंद्र में उपस्थित कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग उन्हें मिल रहा है।

इसी तरह धान बेचने आयीं विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पोड़ी की किसान श्रीमति सेमदिया ने बताया कि वे अपना 34 क्विंटल धान बेचने के लिए उपार्जन केंद्र में पहुँचीं हैं। जिले में नए धान खरीदी केंद्र खुल जाने से यहां अब भीड़ कम हो गई है जिससे किसानों को आसानी से टोकन मिल रहा है और साथ ही धान बेचने में भी कोई समस्या नही हो रही है।
सहायक पंजीयक, सहकारिता विभाग ने बताया कि जिले में धान खरीदी की शुरुआत से अब तक 1 हजार 47 किसानों से 35 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है। आज 06 दिसम्बर को 28 हजार 726 क्विंटल धान खरीदी के लिए 730 टोकन जारी किए गए है। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से किसानों में उत्साह है उन्हें सरलता से टोकन एवं बारदाने की प्राप्ति हो रही है। खरीदी केन्द्रों में विश्राम, पेयजल की व्यवस्था की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

’अमानक धान पर कार्यवाही कर किया गया जब्त’-
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में आकस्मिक निरीक्षण करते हुए अमानक धान पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में धान उपार्जन केंद्र केल्हारी में एसडीएम केल्हारी श्री अरुण सोनकर और सहायक पंजीयक, सहकारिता श्री द्वारिका नाथ ने बताया कि केल्हारी उपार्जन केंद्र में निरीक्षण के दौरान किसान सुनील तिवारी का 112 बोरी धान अनुमानित मात्रा लगभग 48 क्विंटल धान एवं धान उपार्जन केंद्र डोड़की में किसान सुरेंद्र तथा दशरथ का धान अमानक एवं पुराने के साथ मिश्रित पाए जाने के कारण अमानक घोषित करते हुए प्रभारी समिति के प्रबंधक को सुपुर्द कर दिया गया।

’नवीन धान उपार्जन केंद्र रतनपुर में शुरू हुई धान खरीदी’-

जिले के विकासखण्ड खड़गवां में रतनपुर में नवीन धान उपार्जन केंद्र में आज धान खरीदी की शुरुआत हो गयी है। इस तरह अब जिले में 41 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 एवं आगामी खरीफ़ विपणन वर्षों के लिए नवीन धान केंद्र खोले जाने की अनुमति शासन द्वारा दी गयी है।

’खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी हेतु पुराने जूट बारदाने की दर 18 रूपए प्रति नग से बढ़ाकर 25 रूपए प्रति नग निर्धारित’-
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी हेतु पुराने जूट बारदाने की दर 18 रूपए प्रति नग से बढ़ाकर 25 रूपए प्रति नग निर्धारित किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57