
थाना साजा में क्षेत्रांतर्गत के कोटवारों की ली गई बैठक
थाना साजा में क्षेत्रांतर्गत के कोटवारों की ली गई बैठक
नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, यातायात के नियमों के संबंध में किया गया जागरूक
सड़क में घुमते, बैठे मवेशीयों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओ के संबंध में दी गई समझाईस
बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल व थाना साजा प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के मार्गदर्शन में आज 11 अगस्त को थाना साजा स्टाफ द्वारा थाना साजा परिसर में थाना साजा क्षेत्रांतर्गत के ग्राम कोटवारों की बैठक लिया गया। जिसमें साइबर क्राइम से बचने, नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया तथा मोबाईल गुम लिंक व हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दिया गया। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी व गांव की समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई तथा यातायात के नियमों का हमेशा पालन करनें एवं दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित कर अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। अगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी दिया गया। साथ ही मवेशी मालिकों से अपील करने कहा कि अपने मवेशीयों को बांध कर रखें, ताकि इनकी वजह से होने वाली दुर्घटना से बचा जा सकें। मवेशी के सडक पर घुमने, बैठने से सडक दुर्घटना होती हैं, जिससे लोगों और मवेशीयों की जान चली जाती हैं तथा चरवाहों की देखरेख में चराने के लिए भेजने, सडक पर स्वतंत्र रूप से घुमने हेतु न छोडने के संबंध में समझाईस दी गई। इस दौरान थाना साजा से सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक डामेश्वर सिंह राजपूत व अन्य थाना साजा स्टाफ एवं ग्राम कोटवारगण उपस्थित रहें।









