
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 8 की विधायक वदेश्वरी पैकरा ने किया धान की रोपाई, परिवार के साथ भगवतपुर के खेत में जुड़ी मिट्टी से
बलरामपुर जिले की सामरी विधायक वदेश्वरी पैकरा ने अपने गृह ग्राम भगवतपुर में परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई की। यह दृश्य जनप्रतिनिधि के ग्रामीण जुड़ाव की मिसाल है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 8 की विधायक वदेश्वरी पैकरा ने किया धान की रोपाई, परिवार के साथ भगवतपुर के खेत में जुड़ी मिट्टी से
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सामरी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती वदेश्वरी पैकरा ने आज अपने गृह ग्राम भगवतपुर में पारिवारिक वातावरण में खेती का कार्य किया। वे अपने जेठानी, देवरानी, बहनों और अन्य परिजनों के साथ खेत में उतरीं और धान की परंपरागत रोपाई में हिस्सा लिया।
विधायक वदेश्वरी पैकरा ने कहा कि खेती किसानी हमारी परंपरा और जीवनशैली का हिस्सा है। इस कार्य में हाथ बंटाना उन्हें आत्मिक सुख देता है। वे हर वर्ष धान की रोपाई के समय अपने गांव पहुंचती हैं और परिवार के साथ खेत में काम करती हैं।
यह दृश्य ग्रामीण जीवन और जनप्रतिनिधियों के जमीनी जुड़ाव की अनूठी मिसाल है।








