छत्तीसगढ़जगदलपुरताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jagdalpur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज सोनाखान, राजाराव पठार कर्रेझर एवं जंजगिरी में आयोजित कार्यक्रम होंगे शामिल होने के बाद बालोद जिले के राजाराव पठार कर्रेझर में आयोजित वीर मेला कार्यक्रम एवं दुर्ग जिले जंजगिरी में रोहिणी गौशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इस मौके पर स्मारक स्थल सोनाखान में 29 लाख 51 हजार रुपए की लागत से स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही 16 करोड़ एक लाख रुपए की लागत से निर्मित एकलव्य छात्रावास एवं जोंक नदी में 9 करोड़ 60 लाख 62 हजार रुपए की लागत से बंगलापाली से महाराजी मार्ग पर बने पुल का लोकार्पण करेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री सोनाखान से दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 1.30 बजे राजाराव पठार कर्रेझर पहुंचेंगे और वहां वीर मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात 3 बजे दुर्ग जिले के जंजगिरी में राधे निकुंज आश्रम के भूमिपूजन एवं रोहिणी गौशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात वहां से 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर वापस आएंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर कुर्रूपाठ में सीढ़ी निर्माण कार्य के प्रथम चरण का भूमिपूजन, पांच गांवों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण करने के साथ ही शहीदों के परिजनों का सम्मान एवं मासिक पेंशन स्वीकृति का आदेश पत्र प्रदान करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!