Advertisement

Jagdalpur News: विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगरनार क्षेत्र में किसानों को उन्नत बीज वितरित किया।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगरनार क्षेत्र में किसानों को उन्नत बीज वितरित किया!

156 किसानों को 40 क्विंटल रवि फसल के उन्नत बीज वितरित किया 65 हेक्टेयर भूमि पर उन्नत कृषि हो सकेगी


जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार क्षेत्र में 156 किसानों को 40 क्विंटल चना, मटर, मूंगफली,मसूर एवं गेहूं के उन्नत बीज वितरित किया जिससे की 65 हेक्टेयर भूमि में उन्नत कृषि हो सकेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की सरकार है हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी किसानों के दर्द को समझते हैं और इसलिए आज छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक मूल्य पर कृषि उपज को खरीदा जा रहा है जब पूरे देश में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं हमारी सरकार आज न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी अधिक कीमत पर कृषि उत्पादन को खरीद कर रही है जिससे की हमारे छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही है जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भी किसानों को उन्नत कृषि बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के माननीय कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे जी के निर्देश पर लगातार उन्नत बीज वितरित किया जा रहा है जिससे की इस क्षेत्र के लोगों को भी अच्छी फसल लेने का मौका मिलेगा और वे भी उन्नत कृषि को अपनाकर समृद्ध हो सकेंगे।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगरनार क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों समेत ग्रामीण एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47