Advertisement

Ambikapur News : प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा तट पर बसी पौराणिक नगरी बाबा काशी विश्वनाथ धाम के आधुनिकीकरण व सौदर्यीकरण का शुभारंभ आज………

प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा तट पर बसी पौराणिक नगरी बाबा काशी विश्वनाथ धाम के आधुनिकीकरण व सौदर्यीकरण का शुभारंभ आज………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भाजपा के राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम दिव्य काशी-भव्य काशी के तहत देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा तट पर बसी पौराणिक नगरी बाबा काशी विश्वनाथ धाम के आधुनिकीकरण व सौदर्यीकरण का शुभारंभ आज 13 दिसंबर को किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने पूरे देश में भाजपा ने तैयारियां आरंभ कर दी थी, इसी तारतम्य में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए कार्यक्रम के लाईव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण से लाइव प्रसारण में बाबा विश्वनाथ के दर्शन एवम पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि काशी विश्वनाथ धाम का 244 साल बाद काया कल्पकल्प किया जाएगा , 320 मीटर लंबी सड़क, हेरीटेज लाइब्रेरी, यात्री सुविधा केंद्र, बड़े मंदिर परिसर, 27 मंदिर, वाराणसी गैलरी, 24 भवन, 4 द्वार, 70 फूल की दुकानें, परफॉर्मेंस स्पेस जैसे अनेक निर्माण किए जायेंगे। 800 करोड़ की लागत से बनने वाला काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में 340 करोड रुपए प्रथम चरण में खर्च होगा जो 33 महीने में तैयार किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

काशी विश्वनाथ धाम से लाइव प्रसारण को सुनने के लिए गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मेजर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम प्रबोध मिंज, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, राजकुमार बंसल, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, रामलखन पैकरा, राजबहादुर शाष्त्री, डी के पुरिया, मंजूषा भगत, अरूणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, विकास पांडेय, संतोष दास, रुपेश दुबे, जन्मेजय पांडेय, रामप्रवेश पांडेय, सर्वैश तिवारी,विश्वविजय तोमर, दुर्गा शंकर दास, शैलेश सिंह, नकुल सोनकर, प्रेमानंद तिग्गा, प्रिया सिंह, प्रियंका चौबे, अजय प्रताप सिंह, कैलाश मिश्रा, संजू वर्मा, निलेश सिंह, वेदांत तिवारी, अनंत गुप्ता, छोटू थामस, कृष्ण कुमार शर्मा, निश्चल सिंह, प्रमोद दुबे, प्रकाशमणि त्रिपाठी, अंकित तिर्की, दीपक यादव, मनीष बारी, भूपेन्द्र सिंह, पंकज गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47