Advertisement

Bhilai News: चुनावी सरगर्मी तेज: महिलाओ से चर्चा कर रहे थे विधायक, इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए देवेंन्द्र यादव ‘वापस जाओ’ के नारे

चुनावी सरगर्मी तेज: महिलाओ से चर्चा कर रहे थे विधायक, इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए देवेंन्द्र यादव ‘वापस जाओ’ के नारे

भिलाई| भिलाई निकाय चुनाव में राजनैतिक पार्टियों की भिड़ंत तेज हो गई है। पोलिटिकल खींचतान के बीच वार्ड 34 वीर शिवाजी नगर में विधायक देवेंन्द्र राजेश चौधरी के पक्ष में वोट अपील को निकले हुए थे इधर वार्ड की महिलाओं ने विधायक से वार्ड में जाम नाली को लेकर शिकायत कर रही थीं। देवेंन्द्र यादव उन्हें सफाई करवाये जाने के लिए आस्वस्थ कर ही रहे थे कि पीछे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देवेंन्द्र यादव वापस जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिये। भिलाई में भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जमीनी स्तर पर अपनी ताकत झोंक दी है, इस बीच कल ही देवेंन्द्र ने भाजपा के नेताओ को विकास के मुद्दे पर चर्चा करने चुनौती दी थी। देर शाम उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को पत्र लिख विकास के मुद्दे पर चर्चा करने आमंत्रित किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नारे लगाए जाने के मामले में कांग्रेस के जिला महामंत्री सुमित पवार से हमनें चर्चा की उन्होंने कहा कि भाजपा भिलाई के जमीन से गायब हो चुकी है। चार पांच धड़ों में बंटी भाजपा के कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में हैं। अब उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है इसलिए इस प्रकार के स्टंट कर रहे हैं। लेकिन, भिलाई की जनता 20 तारीख को उन्हें जवाब देने वाली है और भारी बहुमत से कांग्रेस के पार्षद निगम में जीतकर आने वाले हैं। भाजपा के नेताओं को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए, कांग्रेस के कार्यकर्ता और भिलाई की जनता भी रमन सिंह के काले कारनामे में लिप्त नेताओ को आईना दिखाने तैयार बैठी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47