छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

सचिव को हटाने ग्रामीण और उप सरपंच के साथ पंचों ने खोला मोर्चा

सचिव को हटाने ग्रामीण और उप सरपंच के साथ पंचों ने खोला मोर्चा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

ग्राम पंचायत बिलासपुर के सचिव पर आत्मानंद विद्यालय सहित कई निर्माण कार्यों पर अनियमितता के आरोप

जिला स्तरीय जांच दल का गठन,चार एसडीओ और सब इंजीनियर की बनी है टीम-सीईओ सिदार

बतौली-ग्राम पंचायत बिलासपुर के सचिव श्रीमती राजलता धुर्वे को हटाने के लिए उपसरपंच, पंच और ग्रामीण लामबंद हो गए हैं।कलेक्टर को भेजे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सचिव ठेकेदारी पद्धति से निरंकुश होकर निर्माण कर रही है।दोयम दर्जे के सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सचिव द्वारा बाहर के मजदूर लाकर काम कराया जा रहा है जिससे ग्रामवासियों को काम नही मिल रहा है।आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जो सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है उसमें भी भारी भष्ट्राचार किया गया है।
पिछले तीन वर्षों से बिलासपुर नदी किनारे गोठान का निर्माण किया गया है,जिसमे लाखों रुपये खर्च हुए हैं वह वीरान पड़ा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

विवेकानंद सोनवानी ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल,कलेक्टर सरगुजा को जन सुनवाई के माध्यम से शिकायत की है।विवेकानंद सोनवानी ने बताया कि ग्राम सचिव के द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई है।आत्मानंद स्कूल के मरम्मत कार्य मे 35 लाख रुपये खर्च किया गया है।जबकि छतों से पानी का रिसाव हो रहा है,दीवारों में दरार आ गए है।इसी प्रकार कई निर्माण कार्यो को गुणवत्ता हीन बनाया गया है।

लक्ष्मीनारायण सिदार,सीईओ जनपद पंचायत बतौली

बिलासपुर के सचिव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।इस सम्बंध में जिला स्तरीय टीम बनाई गई है जो अगले सप्ताह तक जांच रिपोर्ट सीईओ जिला पंचायत को सौपेगी।इस टीम में अम्बिकापुर,लुंड्रा,उदयपुर के साथ चार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ के साथ सब इंजीनियरों की टीम है।जांच रिपोर्ट शासन को भेजा जाएगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!