Advertisement

Ambikapur News : गोठान में मवेशियों के लिए किसान कर रहे पैरादान…….

गोठान में मवेशियों के लिए किसान कर रहे पैरादान…….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   गोठानां में मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था हेतु जिले के किसान बढ़-चढ़कर पैरादान कर रहे है। किसानों के द्वारा दान की गई पैरा को नजदीकी गोठान में लाकर मचान में सुरक्षित रखा जा रहा है ताकि लंबे समय तक पैरा मवेशियों के लिए उपलब्ध रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार सभी जनपद पंचायत के सीईओ किसानों को गोठान के लिए पैरादान हेतु किसानों को प्रेरित कर रहे है। बड़े किसान ज्यादा मात्रा में पैरादान कर रहे है। हार्वेस्टर से धान कटाई कराने वाले किसानों द्वारा पैरादान किए हुए पैरा को बेलर मशीन से कृषि विभाग द्वारा बंडलीकरण कराया जा रहा है जिससे गोठानो तक लाने में आसानी हो रही है। जिले में विगत 2-3 वर्षो से किसान गोठानां के लिए पैरादान लगातार  कर रहे है जिससे मवेशियों को गोठान में चारा उपलब्ध हो रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47