Ambikapur News : शिविर में 118  दिव्यांगों का बना प्रमाण पत्र, दो को मिला ट्रायसिकल……..

शिविर में 118  दिव्यांगों का बना प्रमाण पत्र, दो को मिला ट्रायसिकल……..

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा 15 दिसम्बर को  जनपद पंचायत लुण्ड्रा में  दिव्यांगजनो के मेडिकल सर्टिफिकेट एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में  118 दिव्यांगजन का मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में गगोली निवासी 29 वर्षीय दिव्यांग दीपक टोप्पो तथा तुरियाबीरा निवासी 17 वर्षीय शोले को  ट्रायसिकल वितरित किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उप संचालक समाज कल्याण डी.के. राय ने बताया कि शिविर में कुल 239 दिव्यांगजनो का पंजीयन किया गया था। 12 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु नया फार्म प्राप्त हुआ। 7 दिव्यांगजनो को जिला मेडिकल बोर्ड अम्बिकापुर रेफर किया गया जबकि 96 दिव्यांगजन अपात्र पाए गए।शिविर में जनपद सी.ई.ओ. संजय दुबे, ईएनटी विभाग के डॉ अंकित सिन्हा, डॉ जीके दामले, डॉ रवि सोनी, डॉ संतोष एक्का, डॉ अजय पटेल, पंचायत इंस्पेक्टर दीपक गुप्ता तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।