Advertisement

गरियाबंद : ई-श्रम कार्ड बनाने में गरियाबंद जिला प्रदेश में पहले स्थान पर,लक्ष्य के विरूद्ध 170 प्रतिशत कार्ड बने

गरियाबंद : ई-श्रम कार्ड बनाने में गरियाबंद जिला प्रदेश में पहले स्थान पर,लक्ष्य के विरूद्ध 170 प्रतिशत कार्ड बने

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद 15 दिसम्बर 2021असंगठित कर्मकारों का पंजीयन ई-श्रम पोर्टल में किया जा रहा है। जिले में प्राप्त 1 लाख 22 हजार 692 श्रमिकों का पंजीयन लक्ष्य के विरूद्ध 14 दिसम्बर 2021 तक कुल 2 लाख 8 हजार 308 ई-श्रम कार्ड पजीयन कर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है एवं लक्ष्य के विरूद्ध 169.8 प्रतिशत् की उपलब्धि प्राप्त कर चुका है। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के अध्यक्षता में अतिशीघ्र पंजीयन तथा लक्ष्य प्राप्ति हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर द्वारा निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत् पंजीयन हेतु निर्देश दिया गया था। कलेक्टर के कुशल निर्देशन में श्रम विभाग, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर एवं अन्य विभाग के सहयोग से गरियाबंद जिला समय से पूर्व ही निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया है। साथ ही समिति के सदस्यों के सहयोग से विकासखण्डवार तथा ग्राम-पंचायतवार पंजीयन हेतु शिविर लगाकर गरियाबंद जिला को प्राप्त लक्ष्य 122692 को निर्धारित तिथि 31 दिसम्बर के पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा पंजीयन के संबंध में विशेष संज्ञान लेते हुए दिन में पोर्टल में हो रहे समस्या को देखते हुए विशेष रूप से सभी ग्राम पंचायतों में रात्रि कालीन शिविर लगाने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर अमल करते हुए प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करते हुए समय पूर्व ही यह उपलब्धि हासिल की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57