Advertisement

Jagdalpur News :- छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार बस्तर संभाग में 237 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा दिनांक 16.12.2021 को पदोन्नति आदेश जारी किया गया

रजत डे (ब्यूरो चीफ) जगदलपुर। बस्तर संभाग अंतर्गत जिले में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर क्रमशः बस्तर से 37, दन्तेवाड़ा से 25, कांकेर से 52, बीजापुर से 37, नारायणपुर से 35, सुकमा से 22 एवं कोण्डागांव से 29 कुल 237 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद के विरूद्ध पदोन्नति हेतु विगत दिनों में विभागीय पदोन्नति परीक्षा संपन्न की गई। विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाये प्रधान आरक्षकों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, लालबाग जगदलपुर में पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण आयोजित कराया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. ने सहायक उप निरीक्षक पद पदोन्नति हुये सभी कर्मचारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुये बताया कि बस्तर संभाग में पहली बार 237 प्रधान आरक्षकों को एकसाथ सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति से ना सिर्फ जवानों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि जवानों के कार्यक्षमता के साथ-साथ कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रकरणों की विवेचना, नक्सल अभियान एवं पुलिसिंग से संबंधित कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने पर उत्पन्न हुये रिक्तियां एवं जिले में पूर्व से प्रधान आरक्षक के रिक्त पदों के विरूद्ध आगामी एक-दो दिनों में बस्तर संभाग अंतर्गत लगभग 1050 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर संबंधित पुलिस अधीक्षकों द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किया जावेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57