Advertisement

रायपुर : नगरी निकाय निर्वाचन 2021 : बीरगांव और गोबरा नवापारा में मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रदाय

रायपुर : नगरी निकाय निर्वाचन 2021 : बीरगांव और गोबरा नवापारा में मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रदाय

20 दिसंबर को होगा मतदान

रायपुर 19 दिसंबर 2021रायपुर जिले में नगरीय निर्वाचन निकाय निर्वाचन -2021 के तहत नगर निगम बिरगांव में 20 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए  आज आडवाणी आरलीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव से मतदान दलों को  निर्वाचन सामग्री का वितरण किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक शाला नवापारा में  मतदान सामग्री का वितरण किया गया।

रिटर्निंग ऑफिसर  बी बी  पंचभाई ने बताया कि नगर निगम बिरगांव के 40 वार्डों के लिए 20 दिसंबर को मतदान कराया जा रहा है। इस निर्वाचन में बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में  186 अभ्यर्थी  चुनावी मैदान में है। इसमें से इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ( जे ) के 40-40 उम्मीदवार तथा अन्य दलों के 20 उम्मीदवार है। 46 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

नगर पालिका निगम बिरगांव में कुल 95 मतदान केंद्र बनाए गए हैं ‌ मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। इसके लिए यहां 80441 कुल मतदाता है जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 36799 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 43,627 है। अन्य मतदाता की संख्या 15 हैं।

इसी तरह रायपुर जिले के नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 14 में उप निर्वाचन हो रहा है। इस वार्ड में 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है ,जिसमें एक इंडियन नेशनल कांग्रेस, एक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और 2 प्रत्याशी निर्दलीय है। यहां 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 1091 है । इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 546 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 545 हैं।

दिनांक 23 दिसंबर को नगर पालिक निगम बिरगांव के आडवाणी आरलीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीरगांव में तथा नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक शाला नवापारा में मतगणना किया जाएगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM