Advertisement

Surjpur News: छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं कार्यक्रमों को बताने विकासखंड रामानुजनगर में हुआ छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं कार्यक्रमों को बताने विकासखंड रामानुजनगर में हुआ छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

सूरजपुर/19 दिसंबर 2021/ प्रदेश सरकार की तीन साल के कार्याे की उपलब्धियों पर आधारित विकास से जुड़ी छायाचित्र प्रदर्शनी जिला सूरजपुर के विकासखंड रामानुजनगर बस स्टैंड में रविवार को आयोजन किया गया। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजनों तक पहुंचाने स्टाल लगाए गए। रामानुजनगर क्षेत्र के ग्रामीणजनों, छात्र- छात्राओं, नागरिक गणों, प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने जानकारी दी गई।
छायाचित्र प्रदर्शनी में इस्माइल खान कांग्रेस के प्रदेश सचिव, श्रीमती छंन्दाश्री कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव, रबानी अहमद युवा कांग्रेस, अफरोज खान युवा कांग्रेस ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किये। भुवनेश्वरपुर की शासकीय स्कूल 11वीं की छात्राएं पूनम सिंह, तनुजा कुशवाहा, चंदा कुशवाहा, पूर्णिमा कुशवाहा, शकुंतला प्रजापति, तनिष्का प्रजापति ने जनसंपर्क विभाग की विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का आलोकन किया। उन्होंने पंपलेट एवं पत्रिका लेकर शासन के योजनाओं को अध्ययन कर जानने की बात कही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पाम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परंपराओं और संस्कृति का उजास, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएं नौनिहाल, राम वन गमन पथ, श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, संसाधनों के वैल्यू एडीशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, नई प्रशासनिक इकाइयों की शुरुआत, जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही वनोपज खरीदी आदि योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47