Advertisement

Surjpur News: अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु तिथि में वृद्धि

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु तिथि में वृद्धि

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/21 दिसम्बर 2021/सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजिनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है कि शिक्षा सत्र 2021-22 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12 वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही ीजजचरूध्ध्चवेजउंजतपब.ेबीवसंतेीपचण्बहण्दपबण्पद वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। छ.ग. राज्य में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों की महाविद्यालयों मंे विद्यार्थियों के प्रवेश विलम्ब से प्रारम्भ होने तथा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के फलस्वरूप तिथि में वृद्धि की जा रही है। जिसके अन्तर्गत संस्थाओं का प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में निम्नानुसार तिथि में वृद्धि की जा रही है। प्रक्रिया विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन एवं नवीनकरण 15 से 30 दिसम्बर 2021 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 15 से 10 जनवरी 2022 तक, सेक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 15 से 15 जनवरी 2022 तक, डीस्बर्स शासकीय एवं अशासकीय 20 जनवरी 2022 तक किया गया है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2021-22 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक, सेक्शन आर्डर लॉक, डीस्बर्स करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है। तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47