Advertisement

Surjpur News: बढ़ते ठण्ड को देखते नपा ने अलाव की समुचित व्यवस्था

बढ़ते ठण्ड को देखते नपा ने अलाव की समुचित व्यवस्था

सूरजपुर/21 दिसम्बर 2021/ जिले में ठंड दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने नगरी क्षेत्र में राहगीरों को ठंड से राहत देने जिले के सभी सीएमओ को अलाव की व्यवस्था करने निर्देश दिए थे। नगर पालिका ने ठंड से बचाव के लिए नगर के कई चिन्हित जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है रात में राहगीरों, मरीजों सहित अन्य तमाम लोगों को को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था कराई गई है। शहरी क्षेत्र के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान गिरने से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। यही वजह है कि अब ठंड से बचने के लिये लोग आसपास जलाये जाने वाले अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड के मद्देनजर नगर पालिका परिषद् द्वारा नया बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टैंड, जिला चिकित्सालय पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस समय प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. रात की ओस और सुबह के कोहरे व दिनभर शीतलहर का प्रकोप जारी है. सबसे ज्यादा दिक्कतें रात में राहगीरों और मरीजों को रही हैं. इसके अलावा बस स्टेशन में भी यात्रियों को काफी दिक्कतें होती है जिसको ध्यान में रखते हुए नपा ने अलाव का व्यवस्था की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47