Advertisement

Surjpur News: कलेक्टर ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान,शत प्रतिशत वेक्शीनेशन हेतु किया प्रोत्साहित।

कलेक्टर ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान,शत प्रतिशत वेक्शीनेशन हेतु किया प्रोत्साहित

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर/22 दिसंबर 2021/ कोरोना टीकाकरण महा अभियान में कार्य कर रहे जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय सभी विभाग के कोरोना वारियर्स अधिकारी, कर्मचारियों को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने सेवा भाव से कोरोना टीकाकरण महा अभियान में कार्य किया है। उन्होंने सभी को बधाई दी तथा निरंतर अच्छा कार्य कर कोरोना से विजय होने की बात कही। उन्होंने सभी को हौसला अफजाई करते हुए शेष बचे पात्र हितग्राहियों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया तथा पुनः कोरोना टीकाकरण अभियान चलाकर शत् प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु कहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्ञात हो कि कोरोना टीकाकरण के पहले एवं दूसरे चरण के महा अभियान में अब तक पहला डोज 47862, दूसरा डोज 93940 इस तरह कुल 141802 पात्र हितग्राहियों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, एसडीएम श्री रवि सिंह, श्री प्रकाश सिंह राजपूत, सुश्री दीपिका नेताम, डिप्टी कलेक्टर वहीदूर्रहमान शाह, डॉ. अजय मरकाम, मनरेगा एपीओ श्री के.एम. पाठक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47