Ambikapur News : तंबाकू मुक्त जिले की निरंतरता बनाए रखने के लिए सतत् निगरानी जरूरी-कलेक्टर

तंबाकू मुक्त जिले की निरंतरता बनाए रखने के लिए सतत् निगरानी जरूरी-कलेक्टर

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता  में बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सरगुजा को धूम्रपान मुक्त घोषित किये जाने बाद अन्तरविभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि धूम्रपान मुक्त जिले की उपाधि  मिलने से तम्बाकू मुक्त समाज की परिकल्पना की ओर जिले ले कदम बढ़ाया है। इस उपाधि को निरंतर बनाए रखने एवं तम्बाकू मुक्त जिले की ओर अग्रसर होने के लिए विभागीय समन्वय से सतत् निगरानी की आवश्कता है। सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान निषेध के अनुपालन हेतु उल्लंघन होने पर अधिनियम के तहत त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों के 100 गज पर किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित हो यह सुनिश्चित करना संबंधित शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के साथ-साथ पंचायत विभाग, नगरीय निकाय, व पुलिस विभाग के आपसी समन्वयन से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाएगी। शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी जो तम्बाकू उत्पादों का उपयोग करते है उन्हें शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंध चिकित्सालय में संचालित तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र से तम्बाकू उपयोग छोडने हेतु परामर्श एवं उपचार दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बैठक में बताया गया कि जिले में तम्बाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन के प्रतिबंध (कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 5) के तहत विक्रेताओं द्वारा तम्बाकू पदार्थ को सामने लटका कर एवं विक्रय केन्द्र पर तम्बाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन किया जाना, होडिंग्स या अन्य माध्यम से पान मसाला व तम्बाकू उत्पादों का विज्ञापन करने को प्रतिबंधित  किया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी, जिला श्रम अधिकारी, तहसीलदार, समस्त जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार एवं द युनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।